खटाल हटाए, पांच मवेशी जब्त
पटना सिटी | उच्चन्यायालय के निर्देश के आलोक में पटना नगर निगम सिटी अंचल की ओर से शुक्रवार को खाजेकलां थाना क्षेत्र में खटाल हटाओ अभियान चलाया गया। पश्चिम दरवाजे के निकट सड़क पर गाय बांध कर दूध बेचा जाता है। निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक कृष्ण नारायण शुक्ल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में चार गायें एक भैंस को जब्त कर निगम कार्यालय लाया गया। संजय राय की दो गायें हाकिम राय की एक गाय के अलावा दो अन्य लोगों की गायें थी। मवेशी के मालिक ने प्रति मवेशी पांच हजार रुपए देकर पशुओं को छुड़ाया।