टीबी रोगियों के लिए अभियान
पटना सिटी | यक्ष्माप्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र अगमकुआं में शुक्रवार को यूनिवर्सल हेल्थ डे पर वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर प्रसाद के तत्वावधान में टीबी रोग से बचाव इलाज पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता निदेशक डॉ. आईडी रंजन ने की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने टीबी रोगियों की पहचान कर नि:शुल्क उचित इलाज करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही बीमारी पर रोकथाम मृत्युदर को रोकने का संकल्प भी लिया गया। इसके लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।