पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण

मास्टर ट्रेनर को दिया गया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | आंगनबाड़ीकेंद्र और बेहतर कैसे हो इसके लिए मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम संस्था द्वारा बिहार के चयनित जिले पटना शहरी क्षेत्र, मुंगेर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण किशनगंज में 1000 आंगनबाड़ी केंद्रों में प्राथमिक शिक्षा को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 22 कार्यकर्ताओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। ये कार्यकर्ताएं आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण देंगी एवं सहयोगी के रूप में कार्य भी करेंगी। प्रशिक्षण में बच्चों को विद्यालय जाने के पूर्व शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास किस प्रकार सुनिश्चित हो इस पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में आईसीडीएस उपनिदेशिका अनिता कुमारी, प्रशिक्षण प्रभारी सुरंजिता सिन्हा, प्रशिक्षण में संस्था के स्मीतिन ब्रीड, सविता कुमारी, अर्चना वर्मा, समीर झा, राजेश कुमार पांडे कुमारी चंदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।