- Hindi News
- आतंकवाद नक्सलवाद बेरोजगारी का परिणाम है : प्रेम यूथ फाउंडेशन
आतंकवाद नक्सलवाद बेरोजगारी का परिणाम है : प्रेम यूथ फाउंडेशन
पटना | आतंकवादऔर नक्सलवाद बेरोजगारी का परिणाम है। युवा आवास में प्रेम यूथ फाउंडेशन की तरफ से आयोजित सेमिनार में फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी चिंतक प्रेमजी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि खाली हाथों में शराब की बोतल और बंदूक आसानी से पहुंच जाती है। भारतीय नौजवान इसी के शिकार हो रहे हैं। नौकरी नहीं होने के कारण ही आज का युवा अवैध तरीके से धन कमाना चाहता है। बेरोजगारी की समस्या को गंभीरता से लेना होगा। इस मौके पर फाउंडेशन के नेशनल को-ऑर्डिनेटर अजय यादव ने बताया कि कई युवा बटेर पालन, मधुमक्खी पालन, जैविक खाद उत्पादन, मशरूम उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। वहीं, पटना सिटी में प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सांप्रदायिक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन शरीफागंज में किया गया। महानिदेशक एसएस मोदी ने कहा कि समाज से कुरीतियों को दूर करने के लिए अंतरजातीय अंतर-धार्मिक प्रेम विवाह के प्रति लोगों को पक्षधर होना चाहिए। प्रेम विवाह करने वाले दंपती को फाउंडेशन स्वरोजगार एक लाख रुपए की राशि देगा।