पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीटी पर लगाया पर्स छीनने का आरोप

टीटी पर लगाया पर्स छीनने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। महिलाने महिला टीटी पर पर्स छीनने का आरोप लगाया है। फुलवारीशरीफ की महिला बेगम को पटना जंक्शन स्थित ओवरब्रिज पर एक महिला टीटी ने रोका। वह करबिगहिया की ओर से रही थी। उसे स्टेशन के बाहर जाना था। उसने अपनी बात बताई तो महिला टीटी ने उसे फाइन देने के लिए कहा। फाइन में 500 रुपए मांगे। नकाबपोश महिला ने टीटी को बताया कि उसके पास केवल 50 रुपए हैं। इस पर महिला टीटी नाराज हो गई और उससे पर्स ले लिया। परेशान महिला ने जीआरपी में मामला दर्ज कराया है। इस मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला टीटी की पहचान की जा रही है।