- Hindi News
- सिग्नल लाल देखकर भी नहीं रोकी डीएमयू, चालक पर केस
सिग्नल लाल देखकर भी नहीं रोकी डीएमयू, चालक पर केस
बाढ़स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और किउल-पटना डीएमयू सवारी गाड़ी के बीच हुई टक्कर को साइड कोलेजन की घटना मानी जा रही है। बाढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी किउल पटना डीएमयू सिग्नल लाल हो जाने पर भी नहीं रुकी। डीएमयू के बिना सिग्नल के चल पड़ने और सामने से डाउन लाइन पर रही नॉर्थ ईस्ट के ट्रैक पर डीएमयू के चले जाने के कारण टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच में डीएमयू के चालक की लापरवाही सामने आई है। डीएमयू को पहले हरा सिग्नल दिया गया था, लेकिन फिर सिग्नल को लाल कर दिया गया। पर ट्रेन नहीं रुकी।
किउल पटना डीएमयू शुक्रवार को मोकामा से सुबह 4.44 बजे पटना के लिए रवाना हुई थी। 5.24 बजे बाढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। उसे रोककर अन्य ट्रेनों को निकाला गया। सुबह 6.43 बजे बाढ़ स्टेशन के डाउन मेनलाइन से आनंद विहार गुवाहाटी एक्सप्रेस को निकलना था। घने कोहरे के कारण बाढ़ स्टेशन पर उसे आगे की दूरी के लिए मेमो लेना था। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बाढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म को छू रही थी और लगभग आधी ट्रेन बाढ़ पश्चिमी समपार फाटक से निकल चुकी थी। इसी दौरान कॉमन लूप लाइन यानी प्लेटफॉर्म दो पर खड़ी ट्रेन सिग्नल लाल होने पर भी चल पड़ी। सूत्रों की मानें तो डीएमयू को पहले सिग्नल दिया गया था, लेकिन फिर सिग्नल लाल कर दिया गया। सिग्नल लाल रहने के बावजूद डीएमयू के अचानक चल पड़ने से यह ट्रेन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच से पहले वाली स्लीपर कोच से जा टकराई। रेलवे की शब्दावली में इस घटना को साइड कोलिजन कहा जाता है।
मोकामा। हावड़ा-राजगीरआठ घंटा लेट से आई और मोकामा में पांच घंटे तक रुकी रही। झाझा-पटना सात घंटे , कोशी एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर दानापुर इंटरसिटी तीन घंटे, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस चार घंटे, सियालदह-वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस आठ घंटे, कटिहार-पटना इंटरसिटी तीन घंटे, ब्रहमपुत्र मेल आधा घंटा, दादर गौहाटी एक्सप्रेस आधा घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंटे , दानापुर साहेबगंज इंटरसिटी छह घंटे, टाटा-दानापुर एक्सप्रेस सात घंटे, जनशताब्दी एक्सप्रेस सात घंटे, पटना-धनबाद इंटरसिटी पांच घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस आठ घंटे, अानंद बिहार कोलकता एक्सप्रेस 15 घंटे विलंब से मोकामा आई।
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
}पटना0612-2213234,06121072 (टाॅल फ्री)
} दानापुर06115-232032
} मुगलसराय05412-