पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की गेट पर थे लटके, बिजली पोल से टकरा कर गिरे दो छात्र, घायल

ट्रेन की गेट पर थे लटके, बिजली पोल से टकरा कर गिरे दो छात्र, घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयान लेकर होगी आगे की कार्रवाई

^दुर्घटनामें घायल दोनों छात्रों की हालत काफी गंभीर है। इसलिए उनका बयान नहीं लिया जा सका है। उनके होश में आते ही बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।\\\"\\\" एकेचंदा, थानाध्यक्षजीआरपी

पोल से टकराने के बाद घायल।

दोनों एक साथ जाते थे कोचिंग

दोनोंछात्र रोजाना बिहटा में कोचिंग करने के लिए साथ जाते-आते हैं। दोनों ही गरीब परिवार से हैं। जैसे ही ट्रेन से गिरने की बात उनके घरवालों को लगी परिजनों के साथ गांव में भी कोहराम मच गया। लोगों को इस हादसे का विश्वास ही नहीं हो रहा था।

भास्कर न्यूज|बिहटा

स्टेशनके पास शुक्रवार को संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो छात्र बिजली के पाेल से टकरा कर गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों ने दोनों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ होने के कारण छात्र गेट पर लटक कर जा रहे थे। इस बीच आउटर सिग्नल के पास बिजली के पाेल से टकरा गए। घायल छात्रों की पहचान माधोपुर गांव निवासी शेखर ठाकुर के बेटे विक्की कुमार और सदिसोपुर निवासी नवल किशोर पाण्डेय के बेटे मनीष कुमार के रूप में की गई है। यात्रियों ने बताया कि बाढ़ में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद गाड़ियों का परिचालन प्रभावित था। संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ होने के बावजूद दोनों छात्र चढ़ गए। गाड़ी अभी रफ्तार पकड़ने वाली थी कि आउटर सिग्नल के पास बिजली के पाेल से दोनों टकरा गए।