पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हमें लिखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमें लिखें

Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-

दैनिकभास्कर

आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in

परई-मेल भी कर सकते हैं।

बिना प्रायोगिक कक्षाओं के ही समाप्त हो गई ट्रेनिंग

Áइनदिनों डेयरी फार्मिंग असिसटेंट का ट्रेनिंग प्रोगाम चलाया जा रहा है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ पटना के 50 छात्र ट्रेनिंग ले रहे हंै। लेकिन अफसोस इस बात का है कि 5 से 17 नवंबर के बीच चली डेयरी फार्मिंग ट्रेनिंग के दौरान एक भी प्रायोगिक कक्षा नहीं चली। परंपरा के अनुसार ट्रेनी को प्रायोगिक कक्षाएं कराई जाती रही हैं, इसके साथ ही टीए, डीए के साथ प्रमाणपत्र दिया जाता रहा है, लेकिन 24 मार्च, 2014 को प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को भी प्रमाणपत्र अब तक नहीं मिला। संबंधित अधिकारीगण छात्र-छात्राओं को कुछ भी बताने में परहेज करते हंै।

-सुनील कुमार, कंकड़बाग।

वेखुद फैला रहे गंदगी

Áपटनामें वैसे तो गंदगी हर जगह देखने को मिल जाती है। लोग कचरे जमीन पर फेंककर गंदा तो करते ही हैं, लेकिन पढ़े-लिखे सभ्य लोग तो आम लोगों से भी दो कदम आगे हैं। वे जमीन तो गंदा नहीं करते, परन्तु दीवारों पर अपने प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर लगवाते हैं, कहीं भी होर्डिंग्स टंगवा देते हंैे। यह जानकर आश्चर्य होता है कि जो सफाई को लेकर सजग होने का दावा करते हैं, उन्हीं के प्रचारवाली होर्डिंग्स ज्यादा हैं।

-तसनीमफातमा, बीएमदास रोड, पटना।

केवलश्रद्धांजलि काफी नहीं

Áछत्तीसगढमुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि केवल उनके प्रति संवेदना एवं परिवार को आर्थिक मदद से भरपाई करना बेईमानी है। जरूरत है कारगर खुफिया नेटवर्क की, सुरक्षबलों के बीच तालमेल और कमांडरों की सोच में जवाबदेही की, ताकि फिर किसी की जीन जाए।

-ललनसिंह, गोरखनाथरोड, पटना।

आपकी चिट्ठी