भागलपुर में उद्योग पर विचार आज
पटना | बिहारचैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज(भागलपुर) शनिवार को भागलपुर शहर के होटल अशोका ग्रैंड में सेमिनार आयोजित करेगा। ‘भागलपुर में उद्योग की संभावना’ विषय पर होनेवाले इस सेमिनार में बांका, कहलगांव, मुंगेर सहित कई स्थानों के उद्यमी भाग लेंगे। सेमिनार में उद्यमियों को उद्योग लगाने और उसके संचालन में आनेवाली परेशानियों को क्रमवार सूचित कर चर्चा की जाएगी। इसमें बिहार सरकार की प्रमुख योजनाएं की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल की अगुआई में पटना से प्रतिनिधिमंडल शनिवार की सुबह भागलपुर पहुंचेगा।