- Hindi News
- सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र के लिए जगह नहीं
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र के लिए जगह नहीं
राजवंशीनगरअस्पतालमें पिछले दो साल से टीकाकरण बंद है। इससे एक बड़े क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। इसमें आशियाना नगर से हड़ताली मोड़ तक और राजीव नगर से वेटनरी कॉलेज तक की लगभग दो लाख की आबादी शामिल है।
निकटवर्ती सरकारी टीकाकरण केंद्र गार्डिनर रोड और गर्दनीबाग अस्पताल में स्थित है। टीकाकरण केंद्रों के दूर होने के कारण लोगों को अपने बच्चों को प्राइवेट क्लिनिक में ले जाना पड़ रहा है और हर टीकाकरण तिथि पर 500 से एक हजार रुपए तक व्यय करना पड़ रहा है।
नहींरखा परेशानी का ध्यान
जगहकी कमी के कारण राजवंशीनगर अस्पताल में टीकाकरण बंद हुआ। सुपर स्पेश्यलिटी आर्थोपेडिक अस्पताल बनाने की घोषणा के साथ ही अस्पताल प्रशासन ने भूमि और भवन समेत सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल आर्थोपेडिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए करने का निर्णय किया। इसी आधार पर अस्पताल भवन में हो रहे टीकाकरण को बंद कर दिया गया। हालांकि, ऐसा करते समय आम लोगों को हो रही परेशानी का ध्यान नहीं रखा गया और ही इस क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
जगहपर जारी है विवाद
जगहकी कमी का हवाला देते हुए अस्पताल प्रशासन परिसर से बाहर टीकाकरण केंद्र खोलने का हिमायती है। उसका कहना है कि परिसर के निकट ही किराए पर फ्लैट लेकर या किसी सरकारी भूखंड पर दो-तीन कमरों का निर्माण कर टीकाकरण केंद्र खोला जा सकता है। दूसरी तरफ जिला प्रतिरक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी अस्पताल परिसर में ही टीकाकरण केंद्र खोलने के हिमायती हैं। उनका मानना है कि अस्पताल परिसर में टीकाकरण केंद्र होने से लोगों तक इसकी जानकारी जल्द पहुंचती है। आम लोगों के बीच विश्वसनीयता बढ़ती है और यह समाज के हाई प्रोफाइल लोगों को भी टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पताल आने को प्रेरित करता है, जो इलाज के लिए आमतौर पर प्राइवेट क्लिनिक में ही जाते हैं।
फाइल फोटो
जगह िचह्नित कर शुरू किया जाएगा
^ राजवंशीनगर अस्पताल में टीकाकरण केंद्र के बंद होने के बाद सदर पीएचसी से इस क्षेत्र को लिंक किया गया है। वर्तमान में टीकाकरण की क्या स्थिति है, इस बारे में मैं बहुत कुछ नहीं कह सकात। यदि बंद हो गया है तो जगह चिह्नित कर उसे जल्द शुरू किया जाएगा।
केके मिश्रा
सिविल सर्जन,पटना
अस्पताल का ही एक कमरा मिले
^अस्पताल में टीकाकरण केंद्र होने से लोग अधिक आकर्षित होते