पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार पटना

डीबी स्टार पटना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार > पटना

शुक्रवारकोदिनभर संजय गांधी जैविक उद्यान को डिसइंफेक्ट करने का काम चलता रहा। इसके अंतर्गत विभिन्न पशु-पक्षियों के इनक्लोजर और नाइट हाउस में चूना छिड़का गया। उसके बाद ब्लू लैंप से फायर बर्निंग की गई। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर और टरमरिक पाउडर का भी छिड़काव किया गया। यह सब व्यवस्था एंथ्रेक्स के फैलाव को रोकने के लिए किया गया।

सेंटियागो से आई 13 वर्ष की मादा गैंडा गैरी की एंथ्रेक्स के कारण मौत हो गई थी। डीबी स्टार ने मौत पर सवाल उठाते हुए इसके लिए सफाई देखभाल की कमी को जिम्मेदार बताया था। इससे सबक लेते हुए जू प्रशासन ने शुक्रवार को संक्रमण दूर करने की यह कार्रवाई शुरू की।

हरइनक्लोजर में जाने के लिए अलग-अलग चप्पल

एंथ्रेक्सएक खतरनाक बैक्टीरिया है, जो मिट्टी में हमेशा बना रहता है। अनुकूल तापमान और आर्द्रता पाकर यह कभी भी जीवित हा़े सकता है। वैसी स्थिति में इसे फैलने से बचाने के लिए हर इनक्लोजर में अलग-अलग चप्पल रखे गए हैं। पशुपालकों को किसी भी इनक्लोजर या नाइट हाउस में प्रवेश से पहले अपनी चप्पल उतार कर इन्हें पहनना अनिवार्य बनाया गया है। इससे एक इनक्लोजर से दूसरे में बैक्टीरिया का प्रवेश आसान नहीं होगा।

}सभी इनक्लोजर को डिसइन्फेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई

}इनक्लोजर और नाइट हाउस में चूने के छिड़काव के साथ ब्लू लैम्प से फायर बर्निंग की गई

एक गैंडा गंवाने के बाद चेता जू प्रशासन