पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस तरह होता है काम

इस तरह होता है काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस तरह होता है काम

केस के दौरान आने वाली परेशानियों लिए लीगल बैकग्राउंड को ध्यान में रखकर मीडिएटर सुलह की ओर ले जाते हैं। मामले रोटेशन के आधार पर कोर्ट से मिलते हैं। यदि किसी के पास प्री-लिटिगेशन केस है, तो उन्हें पहले हाईकोर्ट लीगल कमिटी में आवेदन देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके बाद तीन हफ्ते के अंदर उन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है।

वकीलों को नहीं मिलती बुनियादी सुविधाएं

अधिवक्ता बताते हैं उच्च न्यायालय ने नौ सितंबर 2013 मीडिएटर फोरम को आवश्यक मानदेय देने की बात कही थी। इसे कई राज्यों में लागू भी कर दिया गया, लेकिन पटना हाईकोर्ट में यह अबतक लागू नहीं हो पाया है। जो जगह मिली है, वह लोगों के हिसाब से बहुत कम है। यहां जब भी लोगों की संख्या सौ के पार कर जाती है, निर्धारित स्थान पर रहना मुश्किल हो जाता है। वकीलों के बैठने के लिए पूरी व्यवस्था अबतक नहीं की गई। लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिलता।

केस एक

एकही जमीन पर 11 केस

1961 में एक व्यक्ति ने जमीन बंधक रखा था। 1965 में उसने इस जमीन को बेच दिया। जिस व्यक्ति ने खरीदा उसने अपनी प|ी के नाम कर दिया। अब जिस व्यक्ति ने इस जमीन को बंधक लिया था, उसने किसी और को बेच दिया। मामला बहुत पेचीदा हो गया और सभी केस को मिलाकर इसमें 11 केस हुए। अधिवक्ता र|ेश कुमार सिंह बताते हैं कि जब यह केस फोरम के पास पहुंचा तो करोड़ों की प्रोपर्टी को निपटाने में पांच लाख रुपए और एक महीने का वक्त लगा।

केसदो

14वर्ष से अलग रह रहे पति-प|ी का विवाद सुलझाया

बोरिंग रोड निवासी एक दंपति 1999 में किसी बात को लेकर उलझ गए। उन्होंने तब से लेकर 2013 तक तो बातचीत की और ही एक-दूसरे के साथ रहे। इनका मामला भी कोर्ट पहुंचा और फिर मीडिएटर फोरम के रविभूषण प्रसाद सिन्हा के पास। वकील रविभूषण बताते हैं कि इतने लंबे समय तक बातचीत नहीं करने के बाद भी उन्होंने उनके मामले को सिर्फ सुलझाया ही नहीं, बल्कि अब दोनों खुशी से एक साथ जीवन बिता रहे हैं।

केसतीन

गोरखपुरके मामले को पटना में सुलझाया

वकील रणबीर सिंह बताते हैं कि दुबई में नौकरी करने वाले एक मुस्लिम लड़के की शादी बिहार की लड़की से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन बाद में लड़के ने दूसरी शादी कर ली। लड़की ने प्रताड़ना का केस किया और मामला पटना हाईकोर्ट प