नाड़ी परीक्षा कैंप 17 से
पटना. श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नाड़ी परीक्षा कैंप 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक श्रीकृष्णापुरी पार्क के पास होगा। सिग्नेट आयुर्वेद की ओर से हर महीने होने वाले इस कैंप में वर्तमान बीमारियों के इलाज के साथ भविष्य में होने वाली बीमारियों का पता भी चलता है। आयोजक एसएन प्रसाद ने बताया कि कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है। मोबाइल नंबर 9334485425 और 8409650027 पर फोन कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
न्यूज इनबॉक्स .