चेहल्लुम आज, निकलेगा दुलदुल जुलूस ताबूत
मैदाने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन बाद चेहल्लुम मनाया जाता है। रविवार को चेहल्लुम है। पटना सिटी समेत राजधानी के कई इलाकों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। बाउली इमामबाड़ा से दिन में 11 बजे दुलदुल जुलूस निकाला जाएगा। दुलदुल इमाम हुसैन की सवारी का प्रतीक है। साथ ही ताबूत अलम जुलूस भी निकलेगा।
जुलूस बाउली इमामबाड़ा से नौजर कटरा इमामबाड़ा तक जाएगा। इस दौरान अंजुमने सज्जदिया, अंजुमने हैदरी, अंजुमने हाशमिया सारण, अंजुमने पंजतनी, अंजुमने दस्ते सज्जादिया, अंजुमने हुसैनिया , अंजुमने अब्बासिया के लोग नोहाखानी करेंगे। शिया रोयते हेलाल कमेटी के मीडिया सचिव शमीम रिजवी ने बताया सात बजे शाम में भी बाउली इमामबाड़ा से अलम, ताबूत जुलूस निकाला जाएगा और यह तकिया शाह बाकर, महाराजगंज तक जाएगा। इस दौरान अकीदतमंद नंगे बदन जंजीरी मातम करेंगे। साथ ही राजधानी के कई खानकाहों अजाखानों में मजलिस, जिक्रे शहादत का आयोजन होगा।
शहादत|अकीदतमंद करेंगे जंजीरी मातम, मजलिस भी होगी
पटना सिटी में बनेंगे तीन अस्थायी थाने
चेहल्लुमको देखते हुए पटना सिटी समेत राजधानी में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पटना सिटी के इलाकों में तीन अस्थायी थाने बनाए जाएंगे। ये थाने नगर निगम के सिटी अंचल, महाराजगंज स्थित शाह बाकर तकिया पश्चिम दरवाजा में बनाए जाएंगे। एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि राजधानी समेत पूरे जिले के थानेदारों को आदेश दिया गया है वे अपने-अपने इलाकों में गश्त तेज कर दें। मारपीट समेत अन्य घटना होने पर इसकी सूचना आला अधिकारियों को दें। जुलूस को शांतिपूर्ण ले जाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निकला अलम ताबूत का जुलूस
पटना सिटी. हजरतइमाम हुसैन उनके 72 अंसारों की कर्बला की जंग में हुई शहादत पर शिया समुदाय की ओर से शनिवार को अलम ताबूत का जुलूस निकाला गया। याहिया मंजिल में मजलिस के बाद हमाम से दुली घाट के बीच अलम ताबूत का जुलूस निकाला गया। रविवार को चेहल्लुम पर बौली मस्जिद से दुलजना का जुलूस निकलेगा, जो अशोक राजपथ के पश्चिम दरवाजा, बेलवरगंज सिटीकोर्ट होते हुए नौजर कटरा इमामबाड़ा तक जाएगा। फिर उसी दिन शाम में बौली इमामबाड़ा से अलम ताबूत के साथ जंजीरी मातम का जुलूस निकलेगा। वहीं ताजिए सिपहर का पहलाम रविवार को है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई ह