पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिहार के उद्यमियों को ऋण देगा एसबीबीजे

बिहार के उद्यमियों को ऋण देगा एसबीबीजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. स्टेटबैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के प्रबंध निदेशक ज्योति घोष शुक्रवार को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन परिसर में उद्यमियों से रूबरू हुए। ज्योति घोष ने कहा कि बैंक बिहार में उद्यमियों को हर सेगमेंट में ऋण देगा। बैंक की शनिवार को कंकड़बाग में नई शाखा खुली है जिससे दक्षिणी पटना के लोगों को सुविधा होगी। मौके पर पटना के उद्यमी अभिजीत कश्यप ने कहा कि बिहार में संभावनाएं असीमित हैं, बस जरूरत है कि बैंक भरोसा करे और ऋण प्रक्रिया को आसान बनाए। बीआईए प्रतिनिधियों से उन्होंने कहा कि शिक्षा ऋण और होम लोन के मामले में बैंक बेहतर काम कर रहा है। इंडस्ट्रीज को भी भरपूर सहयोग मिलेगा। मौके पर बैंक के डीप्टी जीएम अच्युतानंद पांडा ने कहा कि बैंक समस्तीपुर में टर्मलोन में बेहतरीन कार्य कर रहा है। कई फूड प्रोसेसिंग सेंटर को ऋण मुहैया कराया गया है। बैंक ने कई फूड प्रोसेसिंग केंद्र को ऋण महैया कराया है। इसके पहले बीआईए अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बैंक प्रबंधक का स्वागत किया। बैंक के कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।