वेतनमान पर नियुक्त करे कंपनी
विद्युत कर्मचारी पदाधिकारी अभियंता संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मृतक विद्युतकर्मियों के आश्रितों की वेतनमान पर नियुक्ति करने की मांग की है।
पोस्टल पार्क स्थित बागची भवन में हुई बैठक के बाद मोर्चा के अध्यक्ष सह बिहार राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के महासचिव रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि पावर होल्डिंग कंपनी ने विद्युतकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी देने के लिए नियमावली जारी की है। इसके अनुसार अनुकंपा पर नौकरी लेने के लिए मैट्रिक पास हाेना अनिवार्य है। वेतनमान पर बहाली की बजाय 7000 हजार पर नियोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी नियमावली को वापस नहीं लेती है तो विद्युतकर्मी आंदोलन करेंगे। मौके पर धीरेंद्र कुमार, महेश प्रसाद, संजय कुमार तिवारी, रामेश्वर प्रसाद सिंह, अर्जुन प्रसाद यादव, अशोक कुमार, देवकी राय, संजीव कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।