ट्राइकलर प्रॉपर्टी ने की सफाई
पटना. ट्राइकलरप्रॉपर्टी के अधिकारी और कर्मियों ने शनिवार को चिरैयाटांड़ पुल के नीचे, कॉलोनी मोड़ सहित कई सड़कों पर सफाई की। इसमें कंपनी के एमडी चंदन कुमार झा, रितेश कुमार (डीजीएम, सेल्स), रूपक कुमार राय (एजीएम), सुजीत कुमार (सीएमएम), प्रिंस कुमार, मुकेश कुमार, अफाक आलम, संतोष कुमार ठाकुर, मधुकर देशपांडे (शाखा प्रबंधक) समेत अन्य ने भाग लिया।