पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात 12:30 बजे घटना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीगंज में चार लोगों की गोली

मारकर हत्या

मछलीमार रहे ग्रामीणों पर हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर चार लोगों की हत्या कर दी तथा एक को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना रविवार की देर रात लगभग साढ़े बारह बजे पटना जिले के पालीगंज के खीरी मोड़ थाने अरवल के करपी थाने की सीमा पर स्थित अईयारा गांव के पास भैंसासुर जलाशय में हुई। जलाशय में मछली मारने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। चारों मृतक एक घायल करपी थाना के कोसडिहरा टोला, मोरिला के रहने वाले थे। मरने वालों में मनीष बिंद, उदय बिंद,रामप्रवेश बिंद और जनार्दन बिंद के नाम शामिल हैं, जबकि घायल का नाम रजनी बिंद है। मृतक माले समर्थक थे। भाकपा माले के अरवल जिला सचिव महानंद ने कहा कि हमलावर भाकपा माओवादी से निष्कासित गुंडे हैं।

अचानकबरसाने लगे गोलियां: ग्रामीणभैंसासुर जलाशय में मछली मार रहे थे। इसकी सूचना उनके विरोधियों को मिली। फिर लगभग दस से बारह लोग हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे। उसके बाद बिना किसी को कुछ कहे-सुने हमलवारों ने निहत्थे ग्रामीणों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

{भैंसासुर जलाशय में मछली मारने के विवाद में हुई घटना

{चारों मृतक बिंद जाति के, भाकपा माले से रखते थे ताल्लुक