पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार ने भी तैयार किया जवाब

हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार ने भी तैयार किया जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटनानगर निगम के आयुक्त कुलदीप नारायण के निलंबन के मामले पर हाईकोर्ट में सोमवार को दोपहर सवा दो बजे सुनवाई होगी। कानूनी जानकारों के मुताबिक इस बात की ज्यादा संभावना है कि कोर्ट सरकार के निलंबन आदेश पर रोक लगा देगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 8 जुलाई 2013 को कुलदीप के तबादले पर रोक लगाई थी। इधर, अदालत में सुनवाई के दौरान उठने वाले सवालों के काट ढूंढ़ने के लिए सरकार और उच्च नौकरशाही रविवार को दिनभर माथापच्ची करती रही। छुट्टी के बावजूद सामान्य प्रशासन और नगर विकास विभाग में देर रात तक बैठकों का दौर चला। लंबी कवायद के बाद नगर विकास विभाग ने जवाब तैयार किया। वहीं आईएएस एसोसिएशन के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने भी निलंबन का विरोध किया है। संघ ने सरकार से आदेश वापस लेने काे कहा है। (पेज2 भी पढ़िए)