आज से सुबह 9 बजे खुलेंगे निजी स्कूल
सर्दी का असर
पटना | बच्चोंको कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल जाने से अब राहत मिल गई है। शहर के सभी निजी स्कूलों ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। सोमवार से स्कूल 9 बजे से खुलेंगे और छुट्टी 2 बजे होगी।
यह फैसला रविवार को निजी स्कूलों के विभिन्न एसोसिएशनों की बैठक में लिया गया। इससे पहले डीएम अभय कुमार सिंह ने निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर सुबह नौ बजे से पहले स्कूलों को नहीं खोलने को कहा। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शमायल अहमद ने कहा कि ठंड से छोटे बच्चों काे ज्यादा परेशानी हो रही थी।