पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन भर छाए रहे बादल, हल्की बूंदाबांदी भी

दिन भर छाए रहे बादल, हल्की बूंदाबांदी भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आइसक्रीम का मजा तो सर्दियों में है...

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत के हिमालयन क्षेत्र में बारिश से साथ पारे में गिरावट आई है। वहीं, पड़ोसी राज्य झारखण्ड के कुछ जगहों पर भी बारिश हुई है। यहीं कारण है कि राज्य में ऐसा माहौल बना है।

आगेदो दिन कैसा रहेगा मौसम : पटनामें भी दो दिनों तक मौसम साफ नहीं रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की बारिश की भी संभावना है।

कुछजिलों में भी बूंदाबांदी के आसार : सिवान,छपरा, गोरखपुर समस्तीपुर, दरभंगा में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

दोदिन बाद गिरेगा तापमान: दोदिनों के बाद मौसम साफ होगा। फिर तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। उत्तर- पश्चिमी हवा देश के ऊपरी प्रकोष्ठ कश्मीर से उत्तराखण्ड होते हुए नेपाल की ओर बढ़ रही है। यही कारण है कि इन दिनों में अनुमान के अनुरूप मौसम नहीं हो रहा है। मौसम साफ हाेने के बाद सुबह से शाम कोहरा पड़ने की मात्रा भी बढ़ेगी।

शहर में रविवार को मामूली बूंदाबांदी हुई। ठंड के समय दिन में बारिश होने से शनिवार के मुकाबले शहर के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से ठंड का अहसास बढ़ा। वहीं, रविवार होने के कारण राजधानी के लोग सुबह देर से अपने कामों में निकले। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट नहीं होने से लोगों को कोई विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़।