पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 से 5 जनवरी तक शिक्षकों कर्मियों की छुट्टी पर रोक

22 से 5 जनवरी तक शिक्षकों कर्मियों की छुट्टी पर रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| शिक्षाविभाग ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। विभाग ने यह भी कहा है कि इस दौरान मुख्यालय, जिला और प्रखंड के शिक्षा कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। विभाग ने यह निर्देश जिलों को जारी किया है। विभाग ने कहा कि अगर किसी काे छुट्टी लेनी आवश्यक होगी, तो उसकी स्वीकृति संबंधित निदेशक से लेनी होगी। 22 से पांच जनवरी तक राज्यभर के स्कूलों में पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल और प्रोत्साहन राशि का वितरण विद्यार्थियों के बीच करना है। इसे लेकर उक्त आदेश जारी किया गया है। राशि वितरण को लेकर विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। तैयारी की समीक्षा में यह बात सामने आई कि सारण, गोपालगंज, बेतिया, सहरसा, सुपौल, मोतिहारी, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर जिले इसमें पीछे हैं।