- Hindi News
- कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिले के लिए आजभर मिलेगा फार्म
कॉलेज ऑफ कॉमर्स में दाखिले के लिए आजभर मिलेगा फार्म
पटना¿|कॉलेज ऑफकॉमर्स में नए कोर्स में दाखिले के लिए सोमवार तक आवेदन फॉर्म मिलेंगे। प्राचार्य बबन सिंह ने बताया कि एमएलएस, बीएससी बायोकेमिस्ट्री और बीजेएमसी में जल्द दाखिला लिया जाएगा। आवेदन फॉर्म मिल रहे हैं। सभी कोर्स के लिए आने वाले फॉर्म के अनुसार दाखिला प्रक्रिया तय की जाएगी। फॉर्म ज्यादा आए तो पर्सनल इंटरव्यू होगा और फिर जीडी। कॉलेज में एमएलएस में 30 सीटें हैं। बाकी दोनों कोर्स में 60-60 सीटें हैं। जाड़े की छुटिट्यों के बाद इनकी पढ़ाई शुरू की जाएगी।