भाजपा आई तो बिजली के साथ टीवी भी देंगे
भाजपा के प्रचार तंत्र से बचने की दी सलाह
नीतीश मोदी ने छोड़े बातों के तीर
पूर्णियाके रंगभूमि मैदान में दलित-महादलित रैली को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बच्चों के स्कूल ड्रेस, फ्री में नामांकन, गरीबों को ट्रांजिस्टर 3 डिसमिल जमीन देने सहित जाने कितने वायदे किये थे जो झूठे निकले। यह गरीबों के साथ मजाक है। 2015 में नीतीश प्रलोभन देकर फिर ठगने आएंगे, पर यह तय है कि वे दोबारा सीएम नहीं बन सकते।
सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो गरीब बस्तियों में रंगीन टीवी बिजली भी साथ- साथ दी जाएगी। प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने भी संबोधित किया। कांग्रेसी नेता चंदन सिंह गायक छैला बिहारी भाजपा में शामिल हुए।
कटिहार| कटिहारमें भाजपा बेदारी मुस्लिम मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन नगर भवन में हुआ। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि हम अल्पसंख्यक के लिए केवल सोच रहे हैं बल्कि सत्ता में भी उन्हें भागीदारी दे रहे हैं। पिछले छह दशकों से मुसलमानों में भाजपा के प्रति डर पैदा कर उनका राजनीतिक उपयोग किया गया है। अब मुसलमान इस डर से उबरकर भाजपा का साथ दें। उन्होंने कहा कि लालू बताएं कि मुसलमानों के लिए 15 वर्षों में क्या किया।
समस्तीपुर| कालाधन वापसी समेत तमाम मुद्दों पर पीएम नरेन्द्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में 22 दिसंबर को दिल्ली के जंतरमंतर पर पुराने जनता दल परिवार के दलों द्वारा महाधरना दिया जाएगा। ये बातें रविवार को पटना से बेगूसराय जाने के क्रम में नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने झूठा वादा कर जनता को धोखे में रखा है। पीएम को भी नहीं पता कि कालाधन कितना है।
बेगूसराय में सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
कटिहार में सम्मेलन में सुशील मोदी, मंगल पांडेय नंदकिशोर यादव।