पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीम बहादुर को मिला पहला स्वर्ण

भीम बहादुर को मिला पहला स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़के एएनएस कॉलेज में रविवार को पटना जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुई। 5000 मीटर की दौड़ में भीम बहादुर लिंबु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आकाश कुमार को रजत और जीतेंद्र कुमार को कांस्य पदक मिला।

अंडर-18 में 5000 मीटर की दौड़ में राकेश कुमार अव्वल रहे। विकास कुमार दूसरे स्थान पर और शिव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 200 मीटर दौड़ में रुष्टम, रितेश रंजन और आकाश कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बादल पहले, धीरज दूसरे और श्रीराम तीसरे स्थान पर रहे। इसके पहले टूर्नामेंट के उद्‌घाटन समारोह में अंजेश कुमार,बिहार एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष शम्स तौहीद, प्रशिक्षक निर्मल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सोमवार को खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटा जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन फेडरेशन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में किया जा रहा है।

बाढ़ में आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल एथलेटिक्स खिलाड़ी। उद्‌घाटन करते मुख्य अतिथि (दाएं)।