पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रगति कप का खिताब चीफ सेक्रेटरी टीम को

प्रगति कप का खिताब चीफ सेक्रेटरी टीम को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीफसेक्रेटरी की टीम ने जीएम रेल की टीम को 14 रन से हरा कर प्रगति कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया है। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए चीफ सेक्रेटरी टीम ने 5/123 रन का स्कोर बनाया। मनोज सिन्हा ने 47 रन, कुंदन कुमार ने 35 तथा संजय पांडेय ने 16 रन की पारी खेली। जीएम रेल से अजीत कुमार अंबेर सिंह ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएम रेल 109 ही बना सकी। अंबेर सिंह ने 34 आर. यादव ने 23 रन बनाए। चीफ सेक्रेटरी की ओर से प्रत्यय अमृत ने तीन अरविंद कुमार ने एक विकेट झटके। कुंदन कुमार को ‘मैन आॅफ मैच’ एवं मनोज सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और प्रत्यय अमृत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।