पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जू के पशुओं को गोद लेने की योजना ध्वस्त

जू के पशुओं को गोद लेने की योजना ध्वस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाईसालपहले जोर-शोर से शुरू की गई वन्यप्राणी दत्तक ग्रहण योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। 20 जुलाई 2012 को तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। उस समय सरकारी निगम, राष्ट्रीयकृत बैंक प्राइवेट कंपनियों में वन्यप्रणाणियों को दत्तक लेने की होड़ लग गई थी। 21 जानवरों को गोद लिया गया, जिसमें एक को छह महीना, 18 काे एक साल, एक को तीन एक को पांच साल के लिए गोद लिया गया। इससे जैविक उद्यान प्रशासन के पास 41.83 लाख रुपए इनके पालन-पोषण को आए। अगले वर्ष दो जानवरों को गोद लिया गया, जिससे 2.5 लाख की आय हुई। लेकिन, उसके बाद जानवरों को गोद लेने कोई सामने नहीं आया है। वर्तमान में शेर और शेरनी को छोड़ अन्य कोई जानवर इस समय दत्तक ग्रहण योजना में शामिल नहीं है। ये भी इसलिए शामिल हैं, क्योंकि इन्हें क्रमश: तीन पांच साल के लिए गोद लिया गया था।

सोसायटीनहीं बनने के कारण आयकर छूट नहीं

वन्यप्राणियों को दत्तक के रूप में ग्रहण करने पर कंपनी या व्यक्ति विशेष को लाखों रुपए देने पड़ते हैं, लेकिन उन्हें आयकर में इसके लिए छूट नहीं मिलती। इसका कारण सोसायटी का गठन नहीं होना है। आयकर की धारा के अनुसार किसी सरकारी विभाग को दान देने पर किसी तरह की टैक्स रीबेट नहीं दी जा सकती है, जबकि सोसायटी के लिए कई प्रकार की छूट उपलब्ध है। मैसूर जू (कर्नाटक), नंदनकानन जू (उड़ीसा) देश के कई अन्य चिड़ियाघरों ने इसके लिए सोसायटी एक्ट के अधीन अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा है।

घूमनेहजारों आते, मगर सुध कोई नहीं लेता

संजयगांधी जैविक उद्यान में घूमने हर दिन औसतन 15 हजार लोग आते हैं। यहां मार्निंग वाक के लिए लगभग आठ हजार लोग हर दिन आते हैं। इनमें से कई बड़े व्यवसायी, राजनेता और अफसर हैं। लेकिन, इन्हें जानवरों की सुध लेने की फुर्सत नहीं। इनमें से बहुत सारे दत्तक योजना के बारे में जानते तक नहीं है।

एक दिन के लिए पूरा चिड़ियाघर दत्तक ग्रहण करने का शुल्क- 25,000

दत्तक ग्रहण योजना का शुल्क



वन्यप्राणी छह माह

हाथी1,50,000 2,25,000

जिराफ 1,20,000 1,80,000

गैंडा 1,00,000 1,50,000

हिप्पोपोटामस 1,00,000 1,50,000

शेर 1,00,000 1,50,000

बाघ 1,00,000 1,50,000

हिमालयन भालू 50,000 75,000

उदबिलाव 50,000 75,000

तेंदुआ 50,000 75,000

जेब्रा 50,000 75,000

गोल्डन कैट 20,000