पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमसीएच के टीओपी को नहीं है घटना की जानकारी

पीएमसीएच के टीओपी को नहीं है घटना की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकेसबसे बड़े अस्पताल होने के कारण यहां सुदूर गांव से लोग आते हैं। उनके साथ कई पोटली होती है, जिनकी जांच मुश्किल है। अब इसी का फायदा उठाकर लोग दूसरी चीजों के साथ शराब भी अंदर ले जा सकते हैं। डीबी स्टार में 14 दिसंबर को पीएमसीएचइमरजेंसी में दारू पार्टी केशीर्षक से खबर छपने के बाद पीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सुधांशु सिंह ने कहा कि इतने छोटे सामान की जांच संभव नहीं है। ऐसे में डीबी स्टार बड़ा सवाल उठा रहा है कि अगर ऐसा है तो कोई हथियार लेकर भी अंदर जा सकता है। इसके अलावा यह सवाल भी कायम है कि यही सुरक्षाकर्मी आखिर मीडियाकर्मी-छायाकारों को कैसे-क्यों रोकते हैं। इन सवालों का पीएमसीएच प्रबंधन के पास कोई जवाब नहीं है। फॉलोअप के दौरान यह बात भी सामने आई कि इमरजेंसी में बेड पर चली दारू पार्टी के बारे में अस्पताल की पुलिस चौकी को अबतक कोई जानकारी नहीं है।

खबर छपने के बाद डीबी स्टार ने दोबारा अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ. सुधांशु सिंह ने कहा कि मरीजों और अटेंडेंट की संख्या बहुत अधिक होती है। इसलिए समानों की जांच-पड़ताल बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एक पुलिस चौकी भी है, जिसे सुरक्षा के लिए ही बनाया गया था। साथ ही इमरजेंसी वार्ड में एक्स आर्मी मैन तैनात किए गए हैं, जिनके ऊपर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी होती है। अगर अस्पताल में कोई भी अप्रिय घटना होती है तो हम अपने सिक्योरिटी एजेंसी से बात करते हैं। डीबी स्टार ने जब टीओपी के सब-इंस्पेक्टर से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी उनके पास नहीं है। खबर छपने के बाद लोगों को इस घटना की जानकारी तो हुई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने बहुत सक्रियता नहीं दिखाई। यह हाल तब है, जब इसी शहर में पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में एक मरीज ने दूसरे की जान ले ली थी। शराब जाने की स्थिति में हथियार पहुंचने की बात का जवाब किसी के पास नहीं है।

लोगोंकी सुरक्षा के लिए फोन नंबर दिया है

उपाधीक्षकडॉ. सुधांशु सिंह ने कहा कि इमरजेंसी में काम करने वाले नर्सों और डॉक्टरों को सभी जरूरी फोन नंबर दे दिए गए हैं। साथ ही उन्हें कैंपस में बने टीओपी का नंबर भी दिए गए हैं। यहां एक सब-इंस्पेक्टर के साथ पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इनका फोन नंबर भी अस्पताल में सभी को दिए गए हैं। अब ऐसे में यदि