डीबी स्टार पटना
डीबी स्टार > पटना
सिमुलतल्लाआवासीयविद्यालय में छात्राओं की खाली पड़ी सीटों पर नामांकन के लिए मेडिकल जांच की रिपोर्ट गई है। रिपोर्ट के बाद विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया पर चर्चा भी की गई। एक दो दिन में ही छात्राओं के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जमुई स्थित आवासीय विद्यालय में 16 सीटें आरक्षित श्रेणी में खाली पड़ी थी। डीबी स्टार ने इस मामले का खुलासा एक जुलाई के अंक में आरक्षित16 सीटें खाली छोड़ीं शीर्षकसे किया था। इसके बाद मामला विधानसभा में उठा और अधिकारियों ने दोबारा एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की।
खबर में बताया गया था कि सत्र 2013-14 के लिए छात्रों की एडमिशन प्रक्रिया बीते मार्च माह में पूरी की गई थी। कुल 120 छात्रों में छात्राओं के 16 सीटें खाली छोड़ी थीं। इनमें पिछड़ा वर्ग की सात में छह, अनूसूचित जाति की दस में छह, पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए अारक्षित दोनों सीटें खाली रह गई थीं। इसके अलावा विकलांग कोटे की दोनों सीटें खाली रह गई थीं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए जो लिस्ट निकाली गई थी, उनमें 16 छात्राएं ओवरएज कर दी गई थी। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने वेटिंग लिस्ट से सीटों को भरने की बजाय पूरी प्रक्रिया को बंद कर दिया था।
इसके अलावा विद्यालय को पिछले सत्र को जीरो सेशन नहीं करने का फैसला किया गया है। जबकि पहले सुविधाओं अादि के नहीं होने की वजह से सत्र में एडमिशन नहीं लेने की तैयारी की जा रही थी। विद्यालय में सुविधाओं के अभाव के वजह से ही सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट चौथे सत्र में लड़खड़ाने लगा है। विद्यालय की शुरुआत 9 अगस्त 2010 को की गई थी।
मेडिकल रिपोर्ट आई, एक-दो दिन में नामांकन प्रक्रिया