पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर कानून में बदलाव उनके हक में नहीं : तपन

मजदूर कानून में बदलाव उनके हक में नहीं : तपन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूरकानून में बदलाव किया जा रहा है। जो मजदूरों के हक में नहीं है। हमें अपनी एकता को हथियार बनाकर लड़ना होगा। ये बातें सांसद और सीटू के महासचिव तपन सेन ने कहीं। वे शनिवार को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित नौवें बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कर्मचारियों ने जब-जब हक की लड़ाई लड़ी है, तब-तब इनको अधिकार मिला है। अब जब अधिकारों में कटौती की बात चल रही है, तो एेसे में उन्हें अधिकारों के लिए लड़ना होगा। प्रो. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि विश्व स्तर पर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन कई बार यह मजदूरों के हित में नहीं होता। कार्यक्रम में ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइ एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सीएस वैंकटचिलम, नेशनल कॉन्फिग्रेशन ऑफ बैंक एंप्लाइ के जनरल सेक्रेटरी एमवी मुरली, एसके मिश्रा, बी. प्रसाद सहित बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से आए बैंक एसोसिएशन के लोगों ने भी भाग लिया।

राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले जुलूस निकालते फेडरेशन के सदस्य।