करगिल चौक से नैक्डोर ने बाइक रैली निकली
पटना|नेशनल कॉन्फ्रेंसऑफ दलित ऑर्गेनाइजेशन (नैक्डोर) ने शनिवार को करगिल चौक से आर ब्लॉक तक पिछड़े लोगों के लिए एक बाइक रैली निकाली। खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने इसे रवाना किया। संगठन के बिहार प्रभारी गणेश गौतम ने बताया कि ऐसे अभियान के जरिए सामाजिक संगठन, युवा, बच्चे, महिलाएं, गरीब, सामाजिक रूप से बहिष्कृत और भेदभाव के शिकार लोग मिल जुलकर विश्व के नेताओं का ध्यान इस ओर दिलाना चाहते हैं। अभियान के तहत शिक्षा, पोषण और खाद्य सुरक्षा, पानी, स्वच्छता शौचालय, सम्मान के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।