महतो वियोगी की पुण्यतिथि मनी
पटना|सर गणेशदत्त विचार मंच की ओर से शनिवार को कवि स्व. मोहनलाल महतो वियोगी की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए मंच के सचिव अजय कुमार ने कहा कि वियोगी भारतीय साहित्य के उन चुनिंदा रचनाकारों में शुमार थे, जिन्होंने अपनी लेखनी से हिन्दी साहित्य को विविध, नवीन और व्यापक रूप प्रदान किया। इस मौके पर राकेश सिंह, आईएस राय, मृत्युंजय कुमार सिंह, विनय शंकर, तरुण प्रभात, कुणाल पाठक, उमा सिंह, आशीष कुमार सिन्हा आदि थे।