पति ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित
पटना| पतिकी प्रताड़ना से तंग महिला ने शनिवार को महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। दानापुर निवासी महिला ने बताया कि मेरी शादी आरा निवासी असीम से 3 साल पहले हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करते हैं। शादी के बाद से लगातार पैसों की मांग कि जाती थी। मामले की सुनवाई सरिता सजल ने की।