पटना|राष्ट्रीय दुसाधमहासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आजाद कुमार पासवान ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से विधानसभा परिसर में स्व. भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा लगाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जब तक वे दलित महादलित विभाजन को समाप्त नहीं करेंगे पासवान जाति उन्हें समर्थन नहीं करेगा।