ब्रह्मास्त्र पर बैठक कल
पटना|राष्ट्र निर्माणयज्ञ की तरफ से मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सौंपे गए ब्रह्मास्त्र पर नगर विकास विभाग के सचिव डॉ. बी राजेंदर और यज्ञ के प्रवर्तक डॉ. आरएसएस सुमन के बीच 9 फरवरी को वार्ता होगी। पिछले 15 वर्ष छह महीने से मौन व्रत धारण किए डॉ. सुमन ने दावा किया कि इस ब्रह्मास्त्र के सही संचालन से बिहार विकसित राज्य बन जाएगा।