सेंटर बंद हुआ तो करेंगे आंदोलन
पटना|बिहार मोटरव्हीकल फिटनेस एसोसिएशन ने कहा है कि परिवहन विभाग द्वारा वाहन फिटनेश सेंटरों को बंद किए जाने की कार्रवाई चल रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएन तिवारी ने बताया कि सारी बातों से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद वाहन फिटनेस सेंटरों को बंद किया गया तो एसोसिएशन संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगा।