- Hindi News
- वैशाली में चलेगा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान
वैशाली में चलेगा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान
पटना|सूचना एवंप्रसारण मंत्रालय का क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय और केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के तहत लिंगानुपात की दृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित वैशाली जिले में अभियान चलाया जाएगा। वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में 14 फरवरी को और भगवानपुर में 20 फरवरी को अभियान के तहत रैली, परिचर्चा, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और चलचित्र का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अरविंद कुमार चौधरी, विजय कुमार, नीलम गुप्ता, डॉ.अल्का पांडेय, विनीता कुमारी, अनीता कुमारी, उत्पल कांत, अनुपमा ओझा आदि मौजूद रहे।