- Hindi News
- कैंप लगाकर जांच की कार्रवाई जल्द पूरी करें
कैंप लगाकर जांच की कार्रवाई जल्द पूरी करें
नगर आयुक्त शीर्षत कपिल अशोक ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अरुण शुक्ल को पत्र लिख कर एक बार फिर से जांच से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराया है। इसके पहले पूर्व नगर आयुक्त द्वारा 22 जनवरी को 3100 पृष्ठों का प्रतिवेदन दिया गया था।
पहलेभी दी गई थी फाइल
नगरआयुक्त ने जांच के लिए मांगी गई फाइलों से संबंधित जानकारी पर कहा है कि 22 जनवरी, 2015 को 3100 पृष्ठों का प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया गया था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अरुण शुक्ल द्वारा खुद प्रतिवेदन प्राप्त किया गया था। साथ ही परिवाद पत्र उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया वह अभी तक नगर निगम को नहीं दिया गया है।
इस कार्यालय के पत्राें के आलोक में कैंप कर अभियान चला कर जांच की कार्रवाई पूरी की जाए। साथ ही इस कार्यालय के पूर्व के पत्राें से किए गए अनुरोध एवं दिए गए प्रतिवेदन को भी शामिल किया जाए, ताकि निष्पक्ष एवं स्पष्ट जांच हो सके।