नौ पार्षद आज शामिल होंगे भाजपा में
पटना|पटना नगरनिगम के नौ पार्षद रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसके साथ ही दो अन्य लोग भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्षदों ने बताया कि पटना नगर निगम को भंग किए जाने की सिफारिश के खिलाफ हमने सरकार, राजद और कांग्रेस के पास गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी हमारा साथ नहीं दिया। भाजपा छोड़ सभी दलों ने हमारी मांगों को नजरअंदाज किया। भाजपा के विधायक सांसद लगातार हमारे समर्थन में खड़े रहे, इसलिए हमलोगों ने निर्णय लिया है कि भाजपा में ज्वाइन करेंगे। वार्ड पार्षद विनय कुमार पप्पू, अविनाश कुमार मंटू, संजय कुमार सिंह, सुनील यादव, पिंकी यादव, श्याम बाबू यादव, अशोक कुमार, रीना देवी और प्रेमलता देवी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा जयंत सिंह और मनोज कुमार सदस्यता ग्रहण करेंगे।