पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जदयू ने नीतीश की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा किया

जदयू ने नीतीश की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीमा भारती ने विनय बिहारी सुनीता ने नरेंद्र सिंह पर धमकी देने का लगाया आरोप

{ पीएम से मिलने के बाद बोले- बहुमत मेरे पास, 20 को साबित कर दूंगा

रबड़ स्टांप सीएम नहीं रहा तो नीतीश छटपटाने लगे : मांझी

जदयूने बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। साथ ही राज्यपाल से मुख्यमंत्री मांझी को बर्खास्त करने की भी मांग कर डाली। रविवार को राजद, कांग्रेस, सीपीआई और निर्दलीय सदस्य के समर्थन पत्र के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राजभवन जाकर नीतीश की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बीच, जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी राज्यपाल को पत्र लिख कर नीतीश के नेतृत्व में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए समय मांगा है।

वशिष्ठ ने कहा कि राज्यपाल के पटना आने पर नीतीश खुद उनसे मुलाकात करेंगे। वैसे हमारे पास 130 से अधिक विधायकों का समर्थन है। जरूरत पड़ी तो सभी विधायक सोमवार की सुबह राज्यपाल के सामने परेड करेंगे। शेषपेज|10 पर

जदयू ने नीतीश...







राजभवनसे बाहर आकर वशिष्ठ ने राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और निर्दलीय दुलाल चंद्र गोस्वामी के साथ मीडिया से बात की। सीपीआई की ओर से राष्ट्रीय परिषद के सचिव जीतेंद्र नाथ ने समर्थन का पत्र दिया।



वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भाजपा की गोद में खेल रहे हैं। यह बात सबके सामने गई है। मुख्यमंत्री को एक मिनट भी नहीं लगा और उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग लिया। इसके पीछे उनका मकसद क्या था? हमने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

भाजपा बोली-नीतीश के कारण संकट : भाजपाप्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘बिहार में संकट का कारण नीतीश की सत्ता पाने की हताशा है।

नीतीश को विस अध्यक्ष ने भी दी मान्यता : विधानसभाअध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार को विधानसभा में जदयू विधायक दल के नेता के रूप में मान्यता दे दी है।

इनका इस्तीफा हुआ स्वीकार : विजयकुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, दामोदर राउत, नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, अवधेश कुशवाहा, लेशी सिंह, श्रवण कुमार, रामधनी सिंह, जयकुमार सिंह, जावेद इकबाल, बीमा भारती, रंजू गीता, वैद्यनाथ सहनी, विनोद यादव, रामलखन राम, नौशाद आलम, मनोज कुशवाहा, रमई राम और दुलालचंद गोस्वामी।

राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सीएम की सिफारिश पर 20 मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर किए हैं। इनमें वे 15 भी हैं, जिनकी बर्खास्तगी की सिफारिश मांझी ने की थी। राज्यपाल सोमवार सुबह पटना आएंगे। सभी की नजरें उनपर है। 12.30 बजे वे नए मुख्य सूचना आयुक्त एके सिन्हा को शपथ दिलाएंगे।

सियासी घमासान के बीच धमकी-प्रलोभन का दौर भी शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री बीमा भारती ने मंत्री विनय बिहारी विधायक सुमित सिंह के खिलाफ सचिवालय थाने में धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। सुमित कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वहीं बेलसंड विधायक सुनीता सिंह ने कृषि मंत्री पर पति को धमकाने का आरोप लगाया है। सुनीता बीमा का आरोप है कि उन्हें मांझी का समर्थन करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। शेषपेज|10 पर



बीमा भारती ने विनय...



बीमाके मुताबिक रविवार सुबह 9 बजे मंत्री विधायक उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों ने उन्हें मांझी को समर्थन देने पर बढ़िया मंत्रालय मिलने का प्रलोभन दिया। साथ ही धमकी दी कि समर्थन नहीं देने पर आपको आपके पति (अवधेश मंडल) को बर्बाद कर देंगे। सचिवालय थानाध्यक्ष एके झा ने बताया कि फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस बीच, आरोपों को खारिज करते हुए विनय बिहारी ने कहा कि शनिवार की रात उन्होंने चार बार मुझे कॉल किया था। कहा कि सीएम से बात कराइए। फिर कहा कि घर पर आइए। मेरे पास कॉल का रिकार्ड है। वहीं सुमित सिंह ने कहा-वे प्रेशर में ऐसा बोली हैं। श्याम रजक, रंजू गीता आदि उनके आवास पर गए थे। हो सकता है उन्हीं लोगों ने ऐसा आरोप लगाने का दबाव डाला हो।

दावा पेश करने के बाद वशिष्ठ नारायण सिंह, राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी कांग्रेस के सदानंद सिंह।

नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी। साथ हैं जदयू के निलंबित विधायक राजीव रंजन।

शरद यादव ने मुझसे कहा कि मैं विधानमंडल दल के नेता के रूप में नीतीश का नाम प्रपोज कर दूं। मैं पूछता हूं कि नीतीश जी ने खुद यह बात मुझसे क्यों नहीं कही? मैंने उनसे कई बार कहा कि मुझे दूसरों से गालियां मत दिलाइए। मैं गरीब जरूर हूं मगर बेईमान नहीं। नीतीश जी अच्छा आदमी हैं। पता नहीं कैसे गड़बड़ा गए? चार-पांच गलत लोगों के बहकावे में गए? अरे, नीतीश जी कह देते तो मैं ऐसे ही हट जाता। अब सबकुछ मेरे स्वाभिमान से जुड़ गया है।

नीतीश के पक्ष में राजद: सिद्दीकी

राजदनेता अब्दुल बारी सिद्दीकी बोले- हमारी पार्टी भाजपा की साजिश को नाकाम करेगा। जदयू ने नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से अपना नया नेता चुना है। राजद नीतीश के नेतृत्व में सरकार के गठन का समर्थन करता है।

कांग्रेस भी नीतीश के साथ : सदानंद

कांग्रेसनेता सदानंद सिंह ने कहा कि पहले से ही जदयू सरकार को हमारा है। मांझी के स्थान पर जदयू ने नीतीश को नेता चुन लिया है। कांग्रेस के पांचों विधायक नीतीश को सरकार बनाने के लिए समर्थन देंगे।

फौरन इस्तीफा दें मांझी : शरद

शरदयादव ने मांझी को इस्तीफा देने का आदेश दिया है। रविवार को शरद ने मांझी को पत्र लिख कर कहा कि आपके (मांझी) स्थान पर नीतीश को नया नेता चुना गया है। लिहाजा आप तत्काल इस्तीफा दे दें ताकि नई सरकार बन सके।