जर्जर एनएच पर भाजपा ने रोपा प्याज
पटना सिटी| एनएचकी स्थिति जर्जर है। पटना से फतुहा के बीच सड़कों पर जहां-तहां गड्ढे निकल आए हैं। सड़कों पर चलना मुश्किल है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। महीनों से जलमाव है। जलजमाव के कारण लोगों को गड्ढे का पता नहीं चलता और वो गिर कर घायल हो जाते हैं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसके खिलाफ आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं किसानों ने रविवार को एनएच पर जलजमाव में प्याज की रोपनी कर सरकार के प्रति नाराजगी जताया।
भाजपा नेता संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में सांकेतिक प्याज रोपनी के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सब्बलपुर के निकट धरना दिया। धरनार्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यादव ने कहा कि एनएच 30 पर छह किमी तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे सब्बलपुर अासपास की लगभग एक लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एनएच का मेंटेनेंस नहीं होने के कारण इसकी स्थिति बदतर हो गई है। धरना स्थल पर भाजपा के जल्ला मंडल के अध्यक्ष नवीन यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष मनोज प्रभाकर, अंशु यादव, संजीव पटवा, मुखिया बंगाली सिंह, अमित सिंह, सरविंद यादव, लखन यादव, भोली यादव, राजीव सुमन, रंजन, उमा पासवान, विजय मिश्र, मंटू यादव, नरेश सिंह मोहम्मद महमूद सहित कई लोग शामिल थे।
सबलपुर स्थित जर्जर एसएच पर जलजमाव में प्याज की रोपनी करता भाजपा किसान मोर्चा।