संघ ने किया संगठन का विस्तार
पटना सिटी |धर्म निरपेक्षसेवक संघ के कार्यक्रम में संगठन के विस्तार जन मानस से जोड़ने के लिए परिचर्चा हुई। इस अभियान के तहत आलमगंज निवासी मो. शकील हाशमी को संरक्षक तेज प्रताप यादव संघ के अध्यक्ष रामजी योगेश ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया। मौके पर उपाध्यक्ष नरोत्तम सिंह,अभिनंदन यादव, महासचिव अंजू सिंह, सहित संघ के लोग उपस्थित थे।