- Hindi News
- भगवान शिव की वेशभूषा में बांटा भोले बाबा की शादी का कार्ड
भगवान शिव की वेशभूषा में बांटा भोले बाबा की शादी का कार्ड
पटना सिटी| महाशिवरात्रिके मौके पर भगवान शिव-पार्वती का विवाह भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भगवान शिव की वेशभूषा में एक युवक लोगों को आदर भाव के साथ शिव विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। महाशिवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से 17 फरवरी को सिमली से शोभायात्रा निकाली जाएगी। संयोजक राजेश साह ने कहा कि रविवार को अभियान मालसलामी, मारुफगंज, पूरब दरवाजा, सहित अन्य इलाकों में चलाया गया। इसमें दिलीप चौधरी, राजू चंद्रवंशी, अनिता पांडेय, महेश, मनोज वर्मा, रौशन, जयकृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी, राजू पटेल, मुकेश अग्रहरी संतोष चौरसिया शामिल हुए।