नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पटना सिटी | मालसलामीथाना पुलिस ने अगवा नाबालिग को बरामद किया है अौर आरोपी युवक निखिल को गिरफ्तार किया है। चार फरवरी को पूर्वी नंदगोला निवासी मनोज चौधरी ने नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। इसमें निखिल को आरोपी बनाया गया था। पता चला कि लड़की युवक रांची में हैं। पुलिस ने दबाव बनाया तब लड़का-लड़की को लेकर पटना साहिब स्टेशन पहुंच कर दूसरी जगह भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।