- Hindi News
- सात वर्षीय बालक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
सात वर्षीय बालक लापता, तलाश में जुटी पुलिस
पटना सिटी| गुड़की मंडी निवासी महिला ममता देवी का सात वर्षीय बेटा लापता है। उसने बताया कि पांच फरवरी को पुत्र साहिल शाम पांच बजे घर से बाहर खेलने निकला था फिर नहीं लौटा है। खोजबीन के बाद जानकारी आलमगंज थाना पुलिस को दी है। इधर मेंहदीगंज निवासी छठ प्रकाश मंडल पिता ओमप्रकाश मंडल की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। वह सात फरवरी को दिन में घर से निकले फिर नहीं लौटे हैं। पुलिस दोनों मामले की छानबनी कर रही है।