ट्रैक्टर से कुचल बालिका की मौत
पटना सिटी | एनएचपर सड़क पार करने के दौरान 12 वर्षीय बालिका की मौत ट्रैक्टर के धक्के से हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बड़ी पहाड़ी निवासी महिला चंद्रमणि देवी पुत्री श्रद्धा कुमारी (12) के साथ शनिवार की देर शाम खेत से आलू चुन कर घर बड़ी पहाड़ी वापस लौट रही थी। मां ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान तेज गति से रहे ट्रैक्टर ने बेटी काे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक भागने का प्रयास करने लगा। भीड़ ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष फारूक हुसैन ने बताया कि चालक रणजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।