2200 लीटर किरासन तेल जब्त
पटना सिटी | सअगमकुआंथाना पुलिस ने रविवार को धनुकी मोड़ के पास से बोलेरो पिकअप वैन पर लोड 11 ड्राम किरासन तेल जब्त किया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि चालक वैशाली का निवासी है। उसने बताया कि कंकड़बाग से तेल लोड कर वैशाली के लिए जा रहा था। पुलिस ने लोड किरासन से संबंधित कागजात मांगा तब चालक ने माकूल जबाव नहीं दिया। उसके बाद वाहन सहित ड्राम को जब्त कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम कंकड़बाग इलाके में छापेमारी कर रही है जहां से अवैध तरीके से किरासन तेल का भंडारण कर बेचने का धंधा किया जा रहा है। चालक ने धंधे में शामिल कई लोगों के नाम का खुलासा किया है।