फतुहा में ट्रेन से गिरकर युवक घायल
फतुहा| रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पटना-मोकामा फास्ट पैसेंजर ट्रेन से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौरव कुमार ने फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे पीएमसीएच भेज दिया गया है। युवक की पहचान खुसरुपुर के मियां टोली निवासी सुधीर कुमार के रूप में की गई है।