पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास को एकजुट हो कुशवाहा समाज

विकास को एकजुट हो कुशवाहा समाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दानापुर। जनकधारीलाल रोड में रविवार को कुशवाहा समाज का सातवां वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसका उद्घाटन विधान पार्षद सत्येन्द्र नारायण कुशवाहा ने किया। विधान पार्षद ने कहा कि कुशवाहा समाज के विकास के लिए सभी को शिक्षित होना होगा। इसकी अध्यक्षता मुरारी प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर मैट्रिक, इंटर और स्नातक में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सरस्वती संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर विधायक बिनोद कुमार कुशवाहा, पटना के उप महापौर रूप नारायण मेहता, राजकुमार कुशवाहा, कुमार कुन्दन लाल, डब्ल्यू सिंह, श्यामदेव, दयानंद, मुन्ना, संजय, जयप्रकाश, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

कुशवाहा समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल लोग।