- Hindi News
- सौतेली बेटी के साथ छेड़खानी में पिता गिरफ्तार
सौतेली बेटी के साथ छेड़खानी में पिता गिरफ्तार
पटना|शास्त्रीनगर थानेकी पुलिस ने नाबालिग सौतेली बेटी के साथ छेड़खानी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर रविवार को पटना लाई। पीड़िता की मां ने जितेंद्र पर शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां को उसके पिता ने छोड़ दिया। बाद में मां ने अपने उम्र से दस साल छोटे जितेंद्र से शादी कर ली। थानेदार रमेश सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में मां ने कहा था कि वह उसकी पहले पति की बेटी के साथ छेड़खानी करता है।